वैसे भी वह हँसता कम है।

शायद उसको कोई ग़म है।।

उसकी पाकीज़ा आंखों के 

आंसू भी आबे-ज़मज़म है।।

उसकी आंखें उसकी बातें 

उसका चेहरा कितना  नम है।।

तुमको मालुम है तो बोलो

टूटे दिल का क्या मरहम है।।

दूर कहीँ मत खोजो प्यारे

दिल की दुनिया चार कदम है।।

सुरेशसाहनी

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है