Posts

Showing posts from April, 2017

काफी सोच समझकर लिखिए।

काफी सोच समझकर लिखिए। जो लिखिए डर डर कर लिखिए।। सच लिखना इक बीमारी है बीमारी से बचकर लिखिए।। बाबा जादू टोना लिखिए ओझा जन्तर मन्तर  लिखिए।। माना कि सरकार बुरे हैं फिर भी हद के अन्दर लिखिए।। इन सबसे मन भर जाए तो गइया लिखिए गोबर लिखिये।।