Posts

Showing posts from October, 2016

सेना को हर बार बधाई

सेना को हर बार बधाई। एल ओ सी में घुसकर मारा इसकी सौ सौ बार बधाई।। शिशुपालों की कितनी गलती कृष्ण क्षमा भी कब तक करते दुश्मन बढ़ता ही जाता था आखिर सहन कहाँ तक करते आख़िरकार उसी के घर में उसकी करनी पड़ी पिटाई।। क्रमशः दुष्ट दुःशासन अब माता के चीर हरण तक जा पहुंचा था समझाने का समय जा चुका अब केवल वध ही बनता था शठे शाठ्यम समाचरेत् की हमने समुचित नीति निभाई।। एक के बदले दस मारेंगे मारेंगे कस कस मारेंगे यह सन्देश आज भेजा है अब घर में घुस घुस मारेंगे तेरे सौ टुकड़े कर देंगे अबकी जो गलती दोहराई।।              कवि-सुरेश साहनी,अदीब                     कानपुर

कितने पाकिस्तान बना दूँ

कितने पाकिस्तान बना दूँ ,बोल शरीफ नवाज। दो दो पाकिस्तान क्या ,कम लगते हैं आज ।। याद दिला दूँ तुझे चटाई कितनी बारी धूल। आजा फिर से पीट दूँ ,अगर गया है भूल।। मैं तुझको कश्मीर क्या, दे दूँ अपनी जान। पहले भारत में मिले ,पूरा पाकिस्तान।। चाहे रख परमाणु बम ,चाहे रख ले ड्रोन। पर पहले तू सोच ले, हिम्मत देगा कौन।।

सत्रह आज शहीद हुए हैं।

सत्रह आज शहीद हुए हैं दुःख का कोई छोर नहीं है। आज युवाओं में गुस्सा है मत पूछो किस ओर नही है।। सन् पैंसठ में लाल बहादुर ने तुमको ललकारा था इकहत्तर में इंदिरा जी पटक पटक कर मारा था अरि के चरणों पर झुक जाये वो अपना शिरमौर नही हैं।। कितने तू हथियार जुटा ले कितना भी गोले बम जोड़े तेरे रक्षा बजट से ज्यादा बच्चे यहां पटाखे फोड़ें दुश्मन को समझा देना है सैंतालिस का दौर नहीं है।। लाल बहादुर ने बोला था सुबह चाय लाहौर में लेंगे याकूब और याहिया खां को उनका दण्ड वहीं पर देंगे एक के बदले दस मारेंगे अभिलाषा कुछ और नही है।। हम मुस्लिम हैं या हिन्दू हैं वीर हमीद के जैसा खूँ है तू तो है नाखून बराबर फिर तुझको काहे की बू है धूल चटाई तुमको जिसने हम थे कोई और नही है।। कल तक था भूभाग हमारा ननकाना और सिंध हमारा है बलूच पंजाब हमारा है सारा कश्मीर हमारा दुःख होता जब पढ़ता हूँ अब अपना लाहौर नहीं है।।