जब किसी पर जवाल आता है।

सिर्फ़ रब का खयाल आता है।। 


क्या उसे नेकियां बचा लेंगी

जो वो दरिया में डाल आता है।।


रोज़ उस पर यक़ीन लाता हूं

रोज शीशे में बाल आता है।।


मैं हूं जिसके ख्याल में उसको

क्या मेरा भी ख्याल आता है।।


सिर्फ हालात बर्फ़ करते हैं

जब लहू में उबाल आता है।।


रोज दिल में सवाल उठते हैं

रोज दिल उनको टाल आता है।।


क्या उसे भी जवाब आते हैं

रोज जिसका सवाल आता है।।


सुरेश साहनी कानपुर

संपर्क - 9451945132

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है