आशनाई है  राब्ता कम है।।

आपसे क्यों कहें कि क्या कम है।।

उनसे शिकवे तो हैं गिला कम है।

यूँ समझिए कि सिलसिला कम है।।

आपने भी मुझे सुना कम है।

और हमने भी कुछ कहा कम है।।

यार हम आपको बिठा लेते

पिछले पहिये में कुछ हवा कम है।।

दिल की दूरी नज़र नहीं आती

यूँ तो आपस का फासला कम है।।

मर्ज यह ठीक क्यों नहीं होता

या दवा कम है या दुआ कम है।।

ऐतबारे- अदीब  कर  लीजै

अपने क़िरदार से ज़रा कम है।।

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है