सौ क्या दस फीसदी नहीं है।

ये वो   गंगा नदी  नहीं है।।

सचमुच गंगा साफ हो गयी

अब नाला है नदी नहीं है।।

हँस लो मां की दीन दशा पर

यह सच है गुदगुदी नहीं है।।

गंगा है युग युग की गाथा

कोई इक दो सदी नहीं है।।

आज पावनी पतित बनी क्यों

यह कुछ कम त्रासदी नहीं है।।

आज बचा लो एक सभ्यता

गंगा केवल नदी नही है।।

गौरव गाथा है सदियों की 

यह फिल्मी कॉमडी नहीं है।।

सुरेश साहनी

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है