खा लेंगे हम जो भी चना चबैना है।

खुशियों से अपना क्या लेना देना है।।


भारत जीता मैच खुशी की बात तो है

फिर छूटा रॉकेट खुशी की बात तो है

भाई बना प्रधान विलायत का भईया

झूम रहा है देश खुशी की बात तो है


पर चाची को हिस्सा एक न् देना है।

हमें विलायत से क्या लेना देना है।।.......


आयी दीवाली बज़ार में रौनक है

खूब मजा मा मोटा भाई शौनक है

दौलत है तो रोज मनाओ दीवाली

दौलत गाड़ी बंगला चम्मक धम्मक है


हम मज़दूरों की छेनी ही छेना है।

बस बच्चों के खील बतासे लेना है।।......


सुरेश साहनी कानपुर

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है