मुहब्बत में अगर धोखा मिले तो।

हमें तस्लीम है, मौका मिले तो।।


ये दुनिया आज भी मुश्किल नही है

कोई साथी अगर मन का मिले तो।।


खबर कैसी भी हो रोचक लगेगी

मसाला जायका तड़का मिले तो।।


ये सारे देवता हैं आजकल के

अरज सुनते हैं गर मस्का मिले तो।।


उसे बेटी की शादी की फ़िकर है

गरीबी में कोई लड़का मिले तो।।


वो मन्दिर और मस्जिद में नही है

बताना कुछ पता उसका मिले तो।।

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है