उनको रुसवाईयाँ पसन्द नहीं।

हमको तन्हाईयाँ पसन्द नहीं।।

उनको दिलदारियाँ पसन्द नहीं।

हमको मक्कारियाँ पसन्द नहीं।।

हाले दिल किस तरह सुनाते हम

उनको गुस्ताखियाँ पसन्द नहीं।।

प्यार करते हैं जिससे करते हैं

हमको दोधारियां पसन्द नहीं।।

 हैं खफ़ा मेरी साफगोई से

उनको बेबाकियाँ पसन्द नहीं।।

हमको उनसे बड़ी अज़ीयत है

जिनको किलकारियां पसन्द नहीं।।

साफ कह देंगे साहनी उनसे

हमको ऐयारियाँ पसन्द नहीं।।

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है