ऊँचा उड़ना सीखो बच्चा।

आगे बढ़ना सीखो बच्चा।।

सच्चाई का दामन छोड़ो

झूठ पकड़ना सीखो बच्चा।।

बगुले जैसा ध्यान लगा कर

अवसर तड़ना सीखो बच्चा।।

हक़ की ख़ातिर चुप क्या रहना

थोड़ा लड़ना सीखो बच्चा।।

स्वार्थ सिद्धि हित सही समय पर

हठ पर अड़ना सीखो बच्चा।।

कभी मान मनुहार मनौवल

कभी झगड़ना सीखो भैया।।

राजनीति में थूक चाटना

नाक रगड़ना सीखो बच्चा।।


सुरेशसाहनी, कानपुर

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है