आप पर जां लुटानेका क्या फायदा।

आपसे दिल लगाने का क्या फायदा।।

चोट दिल पर लगी है ख़लिश पूछिये 

बेसबब मुस्कुराने का क्या फ़ायदा।।

आप दिल से मेरे जाने वाले नहीं

आपका घर बसाने का क्या फायदा।।  

काँच से भी कहीं और नाजुक है दिल

छोड़िए आज़माने का क्या फ़ायदा।।

सब हँसेंगे कोई देगा मरहम नहीं

ज़ख्म दिल के दिखाने का क्या फ़ायदा।।

सुरेशसाहनी

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है