इन तीनों का ध्यान किधर है।

देख रहे हैं जान किधर है।।

घर से निकले तुलसी उपवन

पूछ रहे जापान किधर है।।

सूरत से अच्छे लगते हैं

सीरत की पहचान किधर है।।

एक बड़ा योगी है इनमें

योगी का परिधान किधर है।।

इनसे पूछो इन तीनो का

डोल रहा ईमान किधर है।।

सुरेश साहनी

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है