बनती और टूटती आशा।

इतनी जीवन की परिभाषा।।


अम्मा की गोदी का बचपन

बाबू के कंधे पर बचपन

चंदामामा वाला बचपन

या गोली कंचे का बचपन

कागज के नावों पर तैरी

चार कदम पर डूबी आशा।।.....


बनती और बिगड़ती आशा।

क्या है जीवन की परिभाषा।।


फिर आया बस्ते का बचपन

स्कूली रस्ते का बचपन

खुशियां कम होने का बचपन

कुछ पाने खोने का बचपन


धीरे धीरे छुटते जाना

गुल्ली डंडा खेल तमाशा।।.....


बनती और बिगड़ती आशा।

क्या है जीवन की परिभाषा।।

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है