हमको इंग्लिश के रूल क्या मालूम।

उनको   देशी उसूल  क्या मालूम।।


वो तो हमको कबूल हैं हरदम

हम हैं उनको कबूल क्या मालूम।।


प्रेम पूजा है कारोबार नहीं

क्यों गये लोग भूल क्या मालूम।।


आज गोभी का फूल  ले आये

रोज़ डे फूल वूल क्या मालूम।।


एक दिन किस डे एक दिन हग दे

हमको ये ऊलजलूल क्या मालूम।।


फ्रेंड्स शिप बैंड दे बहिन जी ने

क्यों कहा हमको फूल क्या मालूम।।


सुरेश साहनी, कानपुर

9451545132

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है