नूरा -कुश्ती है चलो देखें सही।

नूरा -कुश्ती है चलो देखें सही।
बानगी ही है चलो देखें सही।।

आज फिर उस भ्रमर के आगोश में
नई तितली है चलो देखें सही।।

जाने कब भारत महाभारत बने
कौन शकुनी है चलो देखें सही।।

मूल कारण युद्ध का है द्रौपदी
या कि तुलसी है चलो देखें सही।।

सबके हाथों में है खंजर ठीक है
पीठ किसकी है चलो देखें सही।।

पूजी जाती हैं यहाँ पर नारियाँ
फिर क्यों सहमी हैं चलो देखें सही।।

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है

श्री योगेश छिब्बर की कविता -अम्मा