वो औरों की तरह

ये औरों की तरह नहीं है।
अपने दिल में गिरह नहीं है।।
पत्ते टूटे हैं शाखों से
मौसम ही इक वज़ह नही है।।
रात और दिन हैं एक बराबर
मेहनतकश की सुबह नहीं है।।
क्या लड़ना ऐसी बातों पर
जिनकी कोई सुलह नहीं है।।
तुम बिन मैं रह सकूँ कहींपर
ऐसी कोई जगह नहीं है।।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है

श्री योगेश छिब्बर की कविता -अम्मा