हमारे बाद क्या बाकी रहेगा।

मैं किस गफलत में ऐसा कर रहा हूँ।
कातिलो पर भरोसा कर रहा हूँ।।
यहाँ फरियाद का मतलब नहीं हैं
फ़क़त अपना तमाशा कर रहा हूँ।।


हमारे बाद क्या बाकी रहेगा।
तेरा होना न होना ही रहेगा।।
किसी की जान ले लेना सरल है
मगर क्या बिन मरे तू भी रहेगा।।
तेरी हर बात मैं मानूँगा वाईज
अगर वां मैकदा साकी रहेगा।।
बड़े दावे से धमकी दे रहा है
मगर ये सोच क्या तू भी रहेगा।।

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है

श्री योगेश छिब्बर की कविता -अम्मा