यदि जनता के साथ चलें तो
सरकारों का गिरना तय है
आज मशीनों का बहुमत है
जनता का मत क्या मतलब है
सब कुछ पूँजी से होना है
सब हों सहमत क्या मतलब है
सत्ता की ताकत को समझो
हर विरोध का मरना तय है
तुम करते थे चोरी थी जो
हम करते है अब विकास है
आओ साथ नहा लो गंगा
उन्नति का ग्लोबल प्रयास है
हरिश्चन्द्र अब क्या कर लेंगे
रोहिताश्व का मरना तय है.....
सुरेश साहनी कानपुर
9451545132
Comments
Post a Comment