खुशी के पल सँजोना चाहती है। तमन्ना हँस के रोना चाहती है।। फलक बेशक़ जगाना चाहता हो ज़मीं भर नींद सोना चाहती है।। उसे मुझ से मुहब्बत खाक़ होगी वो नादाँ है खिलौना चाहती है।। थकी जाती है फिर भी ज़िंदगानी खुद अपनी लाश ढोना चाहती है।। मुहब्बत में मेरी हस्ती बिखर कर सरापा नूर होना चाहती है।। सुरेश साहनी कानपुर 9451545132
Posts
Showing posts from April, 2026
- Get link
- X
- Other Apps
पद पर जब तक रहे घूमते फिरते थे अकड़े। सोच रहे हैं अब भी दुनिया उनके पैर पड़े।। नहैं किसी से रामरहारी दुआ सलाम नहीं उससे सीधे मुँह ना बोले जिससे काम नहीं अपने मातहतों के सिर पर हरदम रहे खड़े।। क्या मजाल थी कोई काम के लिये उन्हें टोके हाँ टेबल के नीचे वाले काम नहीं रोके कम वेतन में आमदनी के स्रोत मिले तगड़े।। अफसर थे तो कदम कदम पर सेवा टहल रही आज नहीं हैं ठसक अफसरी फिर भी मचल रही आज मेम भी सोच रही हैं कौन धुले कपड़े।। सुरेश साहनी कानपुर रिटायर 9451545132
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ इतने दूर तुम रहने लगे हो। जनम के अजनबी लगने लगे हो।। कभी बादे-सबा थे तुम हुआ क्या ये किस अंदाज़ में बहने लगे हो।। नहीं होता है अब इक शेर नाज़िल तो क्या खारिज़ हमें करने लगे हो।। जो हमको देखकर चौंके हो जानम ये तुम किस बात से डरने लगे हो तुम्हें वो साहनी भी चाहता है कहीं तुम तो नहीं मरने लगे हो।। साहनी सुरेश कानपुर
- Get link
- X
- Other Apps
हुये रिटायर जान रहे हैं लेकिन पाल गुमान रहे हैं साहब अब भी अहंकार वश ख़ुद को साहब मान रहे हैं।। सोच रहे हैं कल भी उनको बाबू लोग सलामी देंगे और मुहल्ले वाले उनको अब भी साहब ही बोलेंगे कितनी ठसक रही है आख़िर वे दफ्तर की शान रहे हैं।। और विदाई वाला मन्ज़र याद सुबह और शाम रहेगा सब बोले थे जब तक धरती है साहब का नाम रहेगा यूँ भी उनके आगे पीछे दस दस ठो दरबान रहे हैं।। लेकिन इन दो चार दिनों में बदल गया है सारा मन्ज़र अब पड़ोस के ठलुवे इनको समझ रहे है रंक बराबर किंतु ख़यालों में साहब जी अब भी ख़ुद को तान रहे हैं।। सुरेश साहनी कानपुर 9451545132
- Get link
- X
- Other Apps
ढूँढने अक्सर हमें जाते हैं हम। हम नहीं मिलते तो घबराते हैं हम।। जब नहीं मिलते ज़हाँ की भीड़ में लौट कर तन्हा चले आते हैं हम।। क्या जिसे दैरोहरम में खोजते मयकदे में रूबरू पाते हैं हम।। अब भी दिल करता है तेरी आरज़ू अब भी अपने दिल को समझाते हैं हम।। टूटता है अब भी जब तारा कोई तब दुआओं में तुझे लाते हैं हम।। साहनी के ख़्वाब कब के लुट चुके क्या तुम्हारे ख़्वाब में आते हैं हम।। सुरेश साहनी अदीब
- Get link
- X
- Other Apps
क्या बचता प्रतिबिम्ब तुम्हारा मन दर्पण तो टूट चुका है। जितना मुझसे हो सकता था उससे अधिक निभाया मैंने एक तुम्हारी ख़ातिर कितने अपनों को ठुकराया मैंने क्या बोलूँ जब मुझसे मेरा अपना दामन छूट चुका है।।..... इस मंदिर में तुम ही तुम थे जिसका प्रेम पुजारी था मैं पर तुमको यह समझ न आया सचमुच बड़ा अनाड़ी था मैं प्रेम कहाँ अब बचा हृदय में हृदय कलश तो फूट चुका है।।.... माना मेरा दिल पत्थर है दिल में किन्तु तरलता भी है ऊपर ऊपर भले तपन है पर मन मे शीतलता भी है किसको दोष लगाऊँ मुझसे आज समय तक रूठ चुका है।।... सुरेश साहनी 20अप्रैल 2019
- Get link
- X
- Other Apps
तुम्हें मैं और कितना याद रखता। कहाँ तक ज़िन्दगी नाशाद रखता।। ज़हाँ की हर ख़ुशी है तुमको हासिल तुम्हारे ग़म कहाँ आबाद रखता।। बुते-काफ़िर पिघल जाते यक़ीनन जो मैं जाकर वहाँ फ़रयाद रखता।। कफ़स के हक़ नहीं मानी वगरना तुम्हारा नाम मैं सय्याद रखता।। जो अज़मत इश्क़ की मालूम होती तो हरगिज़ हुस्न को बुनियाद रखता।। सुरेश साहनी, कानपुर 9451545132
- Get link
- X
- Other Apps
मैंने सोचा था भले किरदार को पूजेंगे सब। क्या पता था एक दिन ऐयार को पूजेंगे सब।। पैरवी में झूठ की मशरूफ़ हर अख़बार है कैसे कह दें कल के दिन अख़बार को पूजेंगे सब।। आज ईसा और मूसा पायेंगे दार-ओ-सलिब और कल बढ़कर सलीब-ओ-दार को पूजेंगे सब।। कह के बाज़ारु अदब को कर रहे थे जो ज़लील क्या पता था कल इसी बाज़ार को पूजेंगे सब।।
- Get link
- X
- Other Apps
भले ही तुम्हारे साथ गलत हुआ लेकिन उसकी ज़िम्मेदार तुम ख़ुद हो। माननीय हाइ कोर्ट ठीक ही तो कहा है साहब ने। तुम अपने अंग साथ लेकर क्यों घूमती हो। यही बात तो भागवत जी बोलते हैं कि स्त्री घर सम्हालते हुये ही अच्छी लगती हैं। कॉलेज में सैकड़ों लड़कियां हैं।तुम्हारे साथ ही क्यों? क्या ज़रूरत है घर से बाहर निकलने की? अब ये अलग बात है कि सुरक्षा तो घर परिवार में भी नहीं है। घर से विद्यालय आते जाते बच्चियों पर घर के नुक्कड़ से स्कूल के मोड़ कहाँ वहशी निगाहें नहीं चुभती हैं। ऑटो में,टैक्सी में,बस में या फिर ट्रेन में हर जगह तुम्हारे साथ दुर्व्यवहार के लिये तुम ही ज़िम्मेदार हो। बुआ ठीक तो कह रही," तुम्हाये जीजा हैं।आधो हक़ तो बनतो है'। कोई बात नहीं देवर है समझा देंगे। या छोड़ो भी एक महीना तो जेठ का भी होता है। तुम भी सम्हाल के चला करो" वैसे भी तुम्हें सहन कर लेना चाहिये। दरोगा जी का पूछना जायज है। तुम चिल्लाई तो किसी ने सुना क्यों नहीं। वकील साहब तो और पढ़े लिखे हैं वो तुम्हारे दर्द का आकार और अंगवस्त्र के नम्बर भी पूछ सकते हैं। तुम्हारी शिकायत सही नहीं तुम ही गलत हो। प्रधान जी सही कह...
- Get link
- X
- Other Apps
बरसे कम्बल भीजे पानी पढ़ते हो। क्यों कबीर की उल्टी बानी पढ़ते हो।। कौन हुआ है पंडित ढाई आखर से क्यों तुम ऐसी गलत बयानी पढ़ते हो।। मगहर भेजे ही जाओगे काशी से नाहक़ साखी सबद रमानी पढ़ते हो।। सबहिं नचावत राम गुसाईं मालुम है फिर भी भोला अवढर दानी पढ़ते हो।। कुछ तो हटकर था कबीर में जिस से तुम उस अनपढ़ को होकर ज्ञानी पढ़ते हो।। अम्मा के जीते जी आंगन बाँट लिया आख़िर कैसी रामकहानी पढ़ते हो।। तुम सुरेश अपने अन्दर कब झांकोगे औरों की तो कारस्तानी पढ़ते हो।। सुरेश साहनी कानपुर
- Get link
- X
- Other Apps
जाना हुआ फुज़ूल गये क्यों। आख़िर तुम स्कूल गये क्यों।। जाति बहुत माने रखती हैं यह कड़वा सच भूल गये क्यों।। ख़्वाब जिबह होने तो तय थे बनकर तुम मक़तूल गये क्यों।। अब कालीदह में यमुना है फिर कालिन्दी कूल गये क्यों।। अब भी वही हस्तिनापुर है एकलव्य तुम भूल गये क्यों।। साकी नासेह से वायस था तुम कब थे मक़बूल गये क्यों।। सुनो साहनी हर सवाल का है जवाब माकूल गये क्यों।। सुरेश साहनी कानपुर 9451545132
- Get link
- X
- Other Apps
किस मन की बात सुनें क्या मन की बात करें। सावन में तुम बिन क्या सावन की बात करें।। क्यों इनकी बात करें क्या उनकी बात करें। क्यों ना हम राधा और मोहन की बात करें।। सर्पों से लिपटे ज्यों चंदन की बात करें। विरहानल में जलते दो तन की बात करें। घावों पर मरहम के लेपन की बात करें।। मिश्री सी बात सुनें माखन की बात करें आओ हम राधा और मोहन की बात करें। ग्वालों की गोपियन की गैय्यन की बात करें।। बंशी की धुन पर सुध रीझन की की बात करें गुंजन की बात करें, मधुवन की बात करें।। किस मन से यशुदा के नन्दन की बात करें।। पुष्प पथ में बिछाये हैं रख दो चरण। आपसे स्नेह का है ये पुरश्चरण।। प्रीति के पर्व का यह अनुष्ठान है दृष्टि का अवनयन लाज सोपान है सत्य सुन्दर की सहमति है शिव अवतरण।। पुष्प पथ में बिछायें हैं रख दो चरण।। कुछ करो कि स्वयम्वर सही सिद्ध हो सिद्धि हो और रघुवर सही सिद्ध हो शक्ति बन मेरे भुज का करो प्रिय वरण।। पुष्प पथ में बिछायें हैं रख दो चरण।। ओम सत्यम शिवम सुन्दरम प्रीति हो युगयुगान्तर अमर प्रीति की कीर्ति हो लोग उध्दृत करें राम का आचरण।। पुष्प पथ में बिछायें हैं रख दो चरण।।
- Get link
- X
- Other Apps
इश्क़ है इश्क़ दिल्लगी से अलग इश्क़ है आम ज़िन्दगी से अलग इश्क़ से हर किसी को नफ़रत है इश्क़ रहता है हर किसी से अलग इब्ने-इब्लीस तो नहीं आशिक़ कुछ तो है इसमें आदमी से अलग जाति वाले भी फ़र्क़ रखते हैं इश्क़ है हर बिरादरी से अलग शेख़ क्या कुफ़्र है मुहब्बत में इश्क़ में क्या है बन्दगी से अलग साहनी छोड़ दे कलम या फिर इश्क़ को कर दे शायरी से अलग साहनी सुरेश, कानपुर