जाना हुआ फुज़ूल गये क्यों।
आख़िर तुम स्कूल गये क्यों।।
जाति बहुत माने रखती हैं
यह कड़वा सच भूल गये क्यों।।
ख़्वाब जिबह होने तो तय थे
बनकर तुम मक़तूल गये क्यों।।
अब कालीदह में यमुना है
फिर कालिन्दी कूल गये क्यों।।
अब भी वही हस्तिनापुर है
एकलव्य तुम भूल गये क्यों।।
साकी नासेह से वायस था
तुम कब थे मक़बूल गये क्यों।।
सुनो साहनी हर सवाल का
है जवाब माकूल गये क्यों।।
सुरेश साहनी कानपुर
9451545132
Comments
Post a Comment