गो समझाते दिल की बातें।
किसे बताते दिल की बातें।।
उम्र लगी है इन होठों पर
आते आते दिल की बातें।।
काश कभी हम उस नादां को
समझा पाते दिल की बातें।।
क्या फागुन समझा पायेगा
जाते जाते दिल की बातें।।
है सुरेश पागल कह देगा
गाते गाते दिल की बातें।।
सुरेश साहनी कानपुर
Comments
Post a Comment