स्वयं से युद्ध शिव तक ले चलेगा
सदाचर बुद्ध शिव तक ले चलेगा
हमारा मन हो शिव संकल्प वाला
यही मन शुद्ध शिव तक ले चलेगा
अभी तक इंद्रियों के वश में है मन
करो अनिरुद्ध शिव तक ले चलेगा
तुम्हारा क्रोध शिवता का क्षरण है
न होना क्रुद्ध शिव तक ले चलेगा
सहजतः योग से मन वृत्तियों को
करोगे रुद्ध शिव तक ले चलेगा
सुरेश साहनी कानपुर
9451545132
Comments
Post a Comment