आज के दिन थप्पड़ मत मारो बाबूजी।

मजदूरों का हक़  मत मारो बाबूजी ।।


आप ने बोला था झण्डा फहराना है

साथ में अपने कुछ लोगों को लाना है

आपकी जय का नारा भी लगवाना है

जैसा कहा किया स्वीकारो बाबू जी।। आज के.....


आपने बोला था तुमको खर्चा देंगे

चाय समोसा दो दो सौ रुपया देंगे

आने जाने का सबको भाड़ा देंगे

मरे हुओं का हक मत मारो बाबू जी।।आज के......


सुबह के भूखे हैं हम दम से बेदम हैं

आपने चांपा मेवा मिसरी चमचम है

अपने भी नन्हे बच्चे हैं मैडम हैं

घर जाने लायक दे डारो बाबूजी।। आज के...

सुरेशसाहनी

Comments