जीवन का आधार कृष्ण हैं।

मानो तो संसार कृष्ण हैं।।


जीवन के इस पार कृष्ण हैं।

जीवन के उस पार कृष्ण हैं।।


संतजनों की रक्षा केशव

दुष्टों का संहार कृष्ण हैं।।


सब के मित्र सभी के पालक

जन जन के परिवार कृष्ण हैं।।


जब अधर्म बढ़ता है जग में

तब लेते अवतार कृष्ण हैं।।


जीवन की बहती नदिया का

गोया पारावार कृष्ण हैं।।


तस्मेकं शरणं ब्रज प्राणी

सहज मोक्ष के द्वार कृष्ण हैं।।

कृष्ण-8


सुरेश साहनी कानपुर

9451545132

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है

श्री योगेश छिब्बर की कविता -अम्मा