सब सरकार का साथ दें।

दाल आज से त्याग दें।।

देवगणों की आहुतियों में

अब इनको भी भाग दें।।

प्याज तामसी भोजन है

इसका त्याग जरूरी है।

रोटी और नमक वाजिब है

बाकी खानापूरी है।।

जो भी चीजें महँगी हैं

उन चीजों का त्याग करो।

पिज्जा-बर्गर जम कर खाओ

रोटी-दाल का त्याग करो।।

सुनो किसानों! चिंता छोडो

हल कुदाल को फेक दो।

हम अनाज आयात करेंगे

तुम बस हमको वोट दो।।


सुरेश साहनी

Comments