क्या अपना अहवाल सुनायें।

कैसे बीता साल   सुनायें ।।

तुम होटल में खा आते हो

कैसे रोटी दाल सुनायें।।

तुम खुश हो तो दुनिया खुश है

क्या अपने जंजाल सुनायें।।

हातिमताई मुसलमान के

कैसे सात सवाल सुनायें।।

भूखी जनता खुश हो लेगी

भाषण में तर माल सुनायें।।

महंगाई से कौम सुखी है

अब क्या और कमाल सुनायें।।

चैनल पर हैं सच ढक देवें

झूठ साल दर साल सुनायें।।

भूख दिखाने से बेहतर है

हनीप्रीत के हाल सुनायें ।।

सुरेशसाहनी,कानपुर

Comments