शाने आलम हुआ करे कोई।

कुछ तो मरहम हुआ करे कोई।।

कोई ईसा कोई रहीम जने

वरना मरियम हुआ करे कोई।।

आदमियत नहीं तो लानत है

इब्ने आदम हुआ करे कोई।।

कोई प्यासा मरा जो हुजरे में

आबे जमजम हुआ करे कोई।।

Comments