मैं यही आधी सदी से

सुन रहा हूँ 

सब गरीबों के लिए ही

लड़ रहे हैं

और जो भी लड़ रहे हैं

जिस किसी से

सब बड़े हैं , सब धनी हैं

साथ बैठे खा रहे हैं 

पी रहे हैं

फिर लड़ाई पांच वर्षो 

बाद होगी

मैं यही आधी सदी से

सुन रहा हूँ।.........

सुरेशसाहनी

Comments