शौक़ से देख आजमा के मुझे।
ज़ुल्म से ज़ोर से सता के मुझे।।
कुछ तो तुझमें अलग है औरों से
तेरे नख़रे लगे बला के मुझे।।
बेवज़ह और याद आऊँगा
क्या करोगे सनम भुला के मुझे।।
मोम हूँ संगदिल नहीं फिर भी
देख लो देवता बना के मुझे।।
ज़िन्दगी दम ब दम न रूठा कर
मौत ले जाये ना मना के मुझे।।
सुरेश साहनी कानपुर
9451545132
Comments
Post a Comment