एक बार एक तथाकथित संस्कृति साहित्य रक्षक और सुप्रतिष्ठ ऑनलाइन काव्यगोष्ठी चलाने वाले समूह से मुझे एकल काव्यपाठ का आमंत्रण मिला। मुझे भी अपने आप में बड़े कवि होने का गुमान हो आया। ये अलग बात है कि कोरोनज ऑनलाइन गोष्ठियों से तब तक विरक्ति अंकुरित हो चुकी थी। फिर भी संचालन करने वाले का आभामंडल , नाम से जुड़े सहस्त्रों तथाकथित सम्मान, अनेकों कलमकारियों के स्नेहिल प्रशस्तियों से विभूषित स्वघोषित ब्रम्हाण्डीय व्यक्तित्व की आभासी उपस्थिति में काव्यपाठ की कल्पना ही रोमांचित करने वाली थी।मैंने आमंत्रण के प्रति आभार दिनाँक सहित पोस्ट कर दिया। किंतु दो दिन बाद सन्देश आया कि इसे अपनी वाल के साथ अन्य ग्रुप में भी पोस्ट करें।फिर उसी दिन एक और सन्देश मुझे व्हाट्सएप पर प्राप्त हुआ जिसमें निर्देश दिया गया था कि आप समूह द्वारा प्रेषित अगले 150शब्दों के संदेश को अपनी वाल और समूह की वाल पर पोस्ट करते हुए शेयर करें।अगले सन्देश ये समझिए कि मेरे नाम से जारी एक आभार पत्र था जिसमें मैं साहित्यिक अनाथ के रूप में समूह संचालक को साहित्य के भगवान के रूप में सम्बोधित कर रहा था कि ''...
Posts
Showing posts from November, 2026
- Get link
- X
- Other Apps
कौन क़द में बहुत बड़ा था वहां मैं ही नीचे मग़र खड़ा था वहां किस क़दर बदहवास था आलम कोई ख़ुद से बहुत लड़ा था वहाँ उन नशीली कहानियों के लिये एक किस्सा गला सड़ा था वहाँ शान थी ग़ैर की पनाहों में इश्क़ ही शर्म से गड़ा था वहां चंद बौनों की शह पे इक बौना क़द को लेकर ही लड़ पड़ा था वहाँ मर गया नफरतों के मेले में इश्क़ लेकर के जो अड़ा था वहाँ और सब शेख या बरहमन थे साहनी ही तो बेवड़ा था वहाँ सुरेश साहनी कानपुर 9451545132