कौन क़द में बहुत बड़ा था वहां
मैं ही नीचे मग़र खड़ा था वहां
किस क़दर बदहवास था आलम
कोई ख़ुद से बहुत लड़ा था वहाँ
उन नशीली कहानियों के लिये
एक किस्सा गला सड़ा था वहाँ
शान थी ग़ैर की पनाहों में
इश्क़ ही शर्म से गड़ा था वहां
चंद बौनों की शह पे इक बौना
क़द को लेकर ही लड़ पड़ा था वहाँ
मर गया नफरतों के मेले में
इश्क़ लेकर के जो अड़ा था वहाँ
और सब शेख या बरहमन थे
साहनी ही तो बेवड़ा था वहाँ
सुरेश साहनी कानपुर
9451545132
Comments
Post a Comment