काफी सोच समझकर लिखिए।

जो लिखिए डर डर कर लिखिए।।

सच लिखना इक बीमारी है

बीमारी से बचकर लिखिए।।

सूरज चाँद सितारे लिखिए

धरती लिखिए अम्बर लिखिये।।

आडम्बर को मान मिल रहा

बेहतर है आडम्बर लिखिए ।।

खलनायक को नायक लिखिए

राजा लिखिए ईश्वर लिखिए।।

Comments