शह तो मिलती है मगर मात से बच जाते हैं।

तब ये लगता है करामात से बच जाते हैं।।


बच गए आप जो बेलन से तो हैं फुर्तीले

फिट हैं जो अहलिया की लात से बच जाते हैं।।


घर अगर देर से जाना है नशा कर लीजै

इस तरह आप सवालात से बच जाते हैं।।

Comments