हमारे बाद क्या बाकी रहेगा।

तेरा होना न होना ही रहेगा।।

किसी की जान ले लेना सरल है

मगर क्या बिन मरे तू भी रहेगा।।

तेरी हर बात मैं मानूँगा वाईज

अगर वां मैकदा साकी रहेगा।।

बड़े दावे से धमकी दे रहा है

मगर ये सोच क्या तू भी रहेगा।।

सुरेश साहनी

Comments