धम्म एहसास को हम भूल गए हैं शायद

अपने हर खास को हम भूल गए हैं शायद

आज बच्चों को नहीं याद हैं सम्राट अशोक

अपने इतिहास को हम भूल गए हैं शायद।।


वह सम्राट अशोक हैं मानवता की शान।।

जिनके शासन में रहा तिगुना हिंदुस्तान।।


दक्षिण में मैसूर तक उत्तर सिंचुवान।

पूरब में वर्मा तलक पश्चिम में तेहरान।।


एक तिहाई विश्व तक गूंजा जिसका नाम।

स्वयं बुद्ध अवतार को सौ सौ बार प्रणाम।।


जिनके शासन में रहा कोई रोग न शोक।

इसीलिए तो देवप्रिय घोषित हुए अशोक।।

Comments

Popular posts from this blog

भोजपुरी लोकगीत --गायक-मुहम्मद खलील

अपरिभाषित

र: गोपालप्रसाद व्यास » साली क्या है रसगुल्ला है